फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सिर पर, विद्युत तारों के पास पेड़ों के डालियों की नहीं हो सकी छंटाई:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ मानसून सिर पर है, लेकिन जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पेड़ों से होकर में नलाइन के समीप पेड़ों के डालियों की छंटाई नहीं कराई जा सकी है। बरसात होते ही ये टहनियां फाल्ट का सबब बनती है, इससे घंटों बिजली गुल हो जाती है। कई विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मनमाने रवैए से फाल्ट ठीक होने में कई दिन लग जा रहा है। इससे कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ा। मानसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मानसून सत्र के लिए विभाग को कोई बजट नहीं मिलता है।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 50 विद्युत उपकेंद्र हैं। ग्रामीण इलाकों में पेड़ों से होकर मेन लाइन गुजरी हैं। लेकिन अभी तक कटाई छंटाई नहीं हो सकी है। जबकि मानसून सिर पर है। उपभोक्ताओं के अनुसार तेज हवा चलते ही तार के आपस में टकराने या फिर टहनियों के टूटने पर तार टूट जाते है या फिर स्पार्किंग होने से फाल्ट हो जाता है। इसके बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मनमाने रवैए से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के लिए विद्युत उपकेंद्रों का चक्कर लगाना पड़ता है।
उपभोक्ताओं के अनुसार कई विद्युत उपकेंद्रों में उपकरण तथा मशीनें जर्जर हाल में हैं। आए दिन तकनीकी खामी के चलते घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। आंकड़ों के अनुसार पिछले हफ्ते आए तूफान से बिजली विभाग को लगभग आठ लाख रुपये की चपत लगी थी। विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य कराकर बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेड़ो के डालियों की छंटाई नही की जा सकी है। पेड़ो के बीच बीच से होकर बिजली के तार गुजरे हुए है। जर्जर तारों से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तेज हवा चलते ही तार टूट जाता है। इससे घंटों बिजली गुल हो जाती है।
बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों की मेनलाइन पेड़ों की डालियों से गुजरी है, लेकिन अभी तक कटाई छंटाई शुरू नहीं हो सकी है। आए दिन फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से खेती किसानी पर विपरीत असर पड़ रहा है।
मझवारा संवाददाता के अनुसार विद्युत उपकेंद्र सेमरीजमालपुर में आए दिन तकनीकी खामी के चलते उपभोक्ताओं को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पेड़ों के डालियों से होकर गुजरे तार के पास के डालियों की कटाई छटाई अभी तक नहीं कराया जा सका है। इस बाबत अधीक्षक अभियंता विद्युत एसके सरोज का कहना है कि जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें