फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी का किसानों को आश्वासन आज से होगी गेंहू की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। गेहूं क्रय केन्द्र बंद हो जाने के बाद गेहूं की तौल नही होने से नाराज किसानों ने रविवार को रतनपुरा के शहीद मार्ग(भीमपुरा मोड़)पर पुलिस बूथ के सामने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के रुख को भांपते हुए हलधरपुर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल से उपजिलाधिकारी सदर मऊ से वार्ता कराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल 21जून से 2दिनों के लिए गेहूं खरीद करने हेतु पोर्टल खोलवा दिया जाएगा एवं किसानों का गेंहू क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर धरने का नेतृत्व कर रहे किसान मैनेजर सिंह ने कहा कि हम सभी उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद आज का प्रदर्शन कल तक के लिए स्थगित कर रहे हैं। अगर कल 10 बजे तक खरीददारी शुरु नहीं हुई तो 11 बजे से रतनपुरा में भीमपुरा मोड़ शहीद मार्ग पर बलिया मऊ मार्ग जाम कर देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव ने किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया।
उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र के किसानों सहित सभी लोगों के जनहित के मुद्दे सदैव उठाते रहगें।सरकार प्रदेश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए 30 जून तक खरीददारी का समय सुनिश्चित कर दे। जिससे सभी किसानों के गेंहू की खरीद हो सकें।किसानों के प्रदर्शन में मनोज सिंह,सन्तोष सिंह रामबली सिंह, शालू सिंह, अमित सिंह, प्रवीण सिंह, संजय यादव, रमेश कुमार,मिथिलेश कुमार अजित सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें