बेदुआ बंधे से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के बाद अनशनकारियों को जूस पिलाक
- फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
बलिया। नगर के बेदूआ बंधे से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त हो गया।
उन्होंने बेदुआ मोहल्ला वार्ड नंबर 14 के सभासद धर्म भारती, महावीर चौरसिया तथा राम नारायण गोंड को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। नगर के बेदुआ मोहल्ला स्थित बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर विगत 30 दिनों से हनुमान मंदिर परिसर में आंदोलनरत थे। आमरण अनशन की सूचना पर पहुंचे परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के साथ वार्ता हो गई है।
उन्होंने कहा कि जब तक दूसरे स्थान पर शराब दुकान बनकर तैयार नहीं होती तब तक यही संचालित होगी। कहा कि दुकानदार ने दो माह का समय मांगा है। इसके बाद शराब की दुकान स्थानांतरित हो जाएगी। इस मौके पर गिरिजाशंकर राय, भगवती राय, धर्मेंद्र राजभर, दिनेश राय, राजेश सिंह, विक्की ठाकुर, रीमा देवी, सुमन राय, रमावती देवी, सीता देवी, अजय ठाकुर आदि रहे। संवाद