फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिट्टी गिराने के विवाद में मारपीट का आरोप, 11 के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाखुर्द गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम रविंद्र, चंदर, वीरेंद्र, अरविंद सहित 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, बीते नौ जून की शाम करीब आठ बजे वीरेंद्र कुमार के दरवाजे पर मिट्टी गिराई जा रही थी। इसी बात को लेकर गांव निवासी रविंद्र, चंदर, वीरेंद्र, अरविंद, अंगद, विजय प्रताप, विजय कुमार, विजयकांत, सोनू, राहुल और प्रदीप ने गाली देते हुए ईंट-पत्थर से हमला किया। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

मारपीट में संगीता, सचिन, फूलचंद, रेखा और कैलाश घायल हो गए। थाना प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें