फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने लिया असलपुर गांव का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। गत वर्ष 12 जनवरी की देर शाम अरविंद राव को गोली मारकर हत्या के मामले में शनिवार की शाम को पुलिस उपाधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह के साथ पीड़ित के घर असलपुर पहुंचे। उन्होंने कर मृतक अरविंद राव के पिता जीयूत राव से मिलकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि डरने की जरूरत नहीं है। आप लोगो की सुरक्षा के लिए गांव में पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल की तैनाती कीगई है। गांव में या गांव के बाहर जब भी जाएतो सावधानी अवश्य रखें। क्योकि अपराधी अभी भी बाहर घूम रहा है। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेने का प्रयास जारी है। उसके लिए लगातार पुलिस टीमें, एसओजी टीम क्षेत्र में चक्रमण कर रही है। मुहम्मदाबाद गोहना विधायक श्रीराम सोनकर से भी बात किया जाएगा ताकि वह मुख्यमंत्री कोष से मिलने वाले मृतक अरविंद राव के परिवार को सहायता राशि जल्द मिल जाए। मृतक के चाचा शंभू राव, रामदुलारे राम, अमरदीप कुमार, लक्ष्मी ने एएसपी से बताया कि हम लोगों द्वारा अपनी सुरक्षा के लिए असलहे का फार्म भरा गया है जो एक महीने से जिलाधिकारी कार्यालय में रुका हुआ है। हमें असलहा दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें