फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता से मिले एएसपी , दिया न्याय का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी रविवार की शाम को थाना क्षेत्र के एक गांव की रेप पीड़िता किशोरी के घर गए। एसपी ने पीड़िता से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली। एएसपी ने पीड़िता की मां से पूछताछ कर स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और एसओ को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल के साथ थाने पहुंचे। एएसपी ने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर दो सालों से यौन शोषण करने के आरोप में दर्ज केस की प्रगति के बारे में जानकारी ली। पीड़िता के घर जाकर एएसपी ने घटना के बाबत उससे जानकारी लिया। पीड़िता की मां को उन्होंने आशासन दिया कि पुलिस पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई करेगी और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। पीड़िता की मां ने एएसपी को बताया कि इस मामले में मुकामी पुलिस ने शुरुआती दिनों में उसे काफी निराश किया ।
अंतत: मुझे पुलिस अधीक्षक से न्याय के लिएग गुहार लगानी पड़ी तब जाकर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन इसके बावजूद पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है। किशोरी की मां ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि युवक को नाबालिग बताकर मामले को समाप्त करना चाहती है। उसने मांग किया कि मामले की विवेचना किसी अन्य विवेचक से काई जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सीओ नंदलाल के साथ थाने पहुंचे । उन्होंने थाने की साफ सफाई,आरक्षी बैरक, उनके सोने बैठने के कमरों, शस्त्रागार, किचेन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें