फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
एसडीएम से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
 मधुबन तहसील के एसडीएम विमल कुुमार दुबे के मोबाइल पर फोन कर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।  इसका खुलासा शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को एसडीएम मधुबन विमल कुमार दुबे के मोबाइल पर फोन पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

एसडीएम ने इसकी सूचना डीएम निखिलचंद शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना को दी। पुलिस ने सर्विलांस से मिले सुराग के आधार पर शुक्रवार को आरोपी अरविंद कुमार पुत्र सुदर्शन सिंह पटेल निवासी परवेजपुर थाना घोसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से धमकी में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त सिम को उसने जलाकर नष्ट कर दिया। आरोपी कई मोबाइल कंपनियों का रिटेलर एवं एयरटेल व वोडाफोन का सब डिस्ट्रीब्यूटर है। वह फर्जी सिम को एक्टीवेट कर बेचता है। आरोपी ने बताया कि उसने यह कार्य गांव के ही एक युवक के कहने पर किया।
विज्ञापन


उसकी किसी बात को लेकर एसडीएम से खुन्नस थी। हालांकि उसने फोन करने के पूर्व यह नहीं जाना कि यह फोन एसडीएम का है।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें