फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के लिए मांगा ओटीपी, 73.5 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरतिया कादीपुर निवासी एक युवक ने शनिवार को साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए जालसाज ने ओटीपी मांगा और 73,533 रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन

घटना दो माह पहले की है, बैंक से रिकवरी के लिए फोन आने पर उसे जानकारी मिली। भरतिया कादीपुर निवासी नवीन चौहान ने बताया कि कोपागंज के एचडीऍफ़सी बैंक में खाता है। उसने बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है। 30 नवंबर 2024 को एक अनजान नंबर से उसे फोन आया और उसने खुद को बैंककर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए ओटीपी मांगा था। ओटीपी बताते ही उसके खाते से 5147 रुपये तत्काल कट गये थे। उसके बाद तीन दिसंबर 2024 को 18,372 रुपये और 50,014 रुपये निकाले गये, जिसकी उसे जानकारी नहीं मिली। दो माह बाद रिकवरी के लिए फोन आने पर घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें