फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

877वीं रैक पा आशुतोष ने बढ़ाया जिले का मान

Tue, 10 May 2016 11:54 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 877वीं रैंक पाने वाले आशुतोष जायसवाल को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाते परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
सहादतपुरा मोहल्ला निवासी आशुतोष जायसवाल ने संघ लोक सेवा आयोग से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 877वीं रैंक हासिल की । उनकी सफलता से नगर सहित जिले में हर्ष है। 
विज्ञापन



सहादतपुरा निवासी आशुतोष जायसवाल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। आईआईटी कानपुर से वर्ष 2010 में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद दो वर्ष तक काम किया। इसके बाद काम छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने नई दिल्ली चले गए। दो बार से मिल रही विफलता से हिम्मत नहीं हारी।


माता पिता सहित शुभचिंतकों ने हौसला दिया। तीसरी बार सफलता हासिल कर ही दम लिया। 877वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। पिता जयप्रकाश जायसवाल आरईएस विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन



आशुतोष जायसवाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पापा, मम्मी को दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि यदि लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता मिलना निश्चित है। उधर सिविल सेवा परीक्षा में आशुतोष जायसवाल के सफलता मिलने का समाचार मिलते ही घर में जश्न का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें