फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम जन्म होते ही लगे जय श्री राम के जयकारे, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

विज्ञापन
श्री रामलीला समिति पवनी के तत्वावधान में रामभवन मेला परिसर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन लीला - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मझवारा। श्री रामलीला समिति पवनी के तत्वावधान में रामभवन मेला परिसर में चल रही रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार की रात राम जन्मोत्सव, बधाई गीत, रावण उत्पत्ति, रावण उत्पात सहित विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन

भगवान राम के जन्म लेते ही पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। साथ ही महिलाओं ने मंगल गीत गाया।
भगवान श्रीराम के जन्म होते ही अयोध्या में खुशियां छा गईं और बधाई गीत गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो गया। लीला के प्रारंभ में ऋषि-मुनियों और तपस्वियों पर असुरों के अत्याचार का मंचन किया गया।
करुण क्रंदन सुन दर्शकों की आंखें नम हो गई। रावण अपने दरबार में बैठा होता है, तभी असुर एक घड़े में रक्त लेकर पहुंचते हैं, इसी दौरान आकाशवाणी होती है कि हे रावण! यही रक्त तुम्हारे वंश के विनाश का कारण बनेगा।
विज्ञापन

यह सुनकर रावण घबरा जाता है और उस घड़े को जनकपुर में गड़वा देता है। कुछ समय बाद जनकपुर में अकाल पड़ जाता है। अकाल से मुक्ति पाने के लिए राजा जनक और रानी खेत में हल चलाते हैं। इसी दौरान हल एक घड़े से टकराकर रुक जाता है। घड़ा बाहर निकालने पर उसमें से कन्या के रूप में माता सीता प्रकट होती हैं।
उधर, अयोध्या में राजा दशरथ अपने वृद्धावस्था में वंश को आगे बढ़ाने के लिए चिंतित रहते हैं। वह ऋषि-मुनियों की शरण में पहुंचते हैं। इसके बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। इसके बाद बधाई गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण राममय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें