फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितने निजी विद्यालय, उतने प्रकार की किताबें : कमलेश

विज्ञापन
नगर के बरलाई में जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में आयोजित पृथ्वीराज महापंचायत
विज्ञापन
मऊ। जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में क्षेत्र के बरलाई में रविवार को पृथ्वीराज महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जितने प्राइवेट विद्यालय हैं, उतने प्रकार की किताबें है और सरकार के नियंत्रण से बाहर है।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुत्व के नाम पर चल रही भाजपा सरकार में हिंदुत्व के अंतिम शासक राष्ट्र रक्षक पृथ्वीराज चौहान का अपमान किया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा कि भारत में लाखों कि संख्या में पृथ्वीराज चौहान के वंशज रहते है और अपने पूर्वज के अपमान का बदला लेने के संकल्प के साथ जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) को अपनी पार्टी मानकर अपनी लड़ाई को स्वयं लड़ेंगे।
कार्यक्रम को बीके चौहान, पिंटू चौहान, श्रवण चौहान, रामनयन चौहान, ज्ञानचंद चौहान, भीम चौहान, सुरेश गुप्ता, प्रदीप चौहान अवधेश कुमार बिंद, अमित चौहान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें