मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के जमीन बरामदपुर स्थित गद्दर बाबा की मजार पर कुश्ती मेले में जोर आजमाइश
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित परम तपस्वी गुद्दर बाबा की समाधि पर मकर संक्रांति पर मेला और दंगल का आयोजन किया गया। वाराणसी के अरविंद पहलवान आजमगढ़ के अश्वनी को पटकनी देकर विजेता बने। 16 में 14 कुश्ती बराबरी पर रहीं।
दंगल में जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी से आए पहलवानों द्वारा अपना जोर आजमाइश किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड और सर्राफा संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह सेठ ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर दंगल का शुभारंभ कराया।
विकास पहलवान नूरपुर और सुनील पहलवान देवपुर के बीच हुई कुश्ती में विकास पहलवान नूरपुर विजयी रहे। दंगल की ज्यादातर कुश्ती बराबरी पर रही। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, अजय कुमार, आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।