फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 सेक्टर में बंटेंगे जिले के 127 परीक्षा केंद्र, निगरानी के लिए गठित होंगे चार सचल दस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 33 दिन शेष हैं, लेकिन परीक्षाकों नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी तेजी से चल रही है। परीक्षा केंद्रों को 24 सेक्टरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दस्ता, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारी को अंतिम देने की प्रक्रिया चल रही है।
बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी तेजी से चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले के 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरहे नकेल कसने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, की तैनाती होगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को 24 सेक्टरों में बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।
इसके अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात होंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता के गठन की प्रक्रिया चल रही है।
इसके अलावा 40 परीक्षार्थियों पर दो-दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। विभाग की तरफ से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से शिक्षकों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा के तैयारी की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें