फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हवालात’ में दिखाया आईना

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित किशोर वाटिका के सभागार में नटखट नाट्य टोली की ओर से हवालात नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर करारा प्रहार किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अर्चना उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



मंचित नाटक हवालात में तीन नवयुवक पुलिस से लाकअप में बंद करने को कहते हैं। इसके लिए अपने को कई अपराधों में सम्मिलित बता रहे हैं। कारण कि ठंड भरी रात में न कोई ठौर है न ही तन पर ठीक से कपड़े।


वे सोचते हैं कि हवालात में कम से कम रात्रि तो आराम से व्यतीत होगी। कलाकाराें ने लघुनाटक हास्य व्यंग और करुणा का सुंदर मिश्रण करते हुए समाज में व्याप्त बेरोजगारी कानून व्यवस्था पर करारी चोट की।
विज्ञापन



बेरोजगारी, कानून व्यवस्था पर चोट किया। बेरोजगार युवकों की भूमिका में राजीव भारद्वाज, विवेक सिंह, आनंद भारद्वाज, सिपाही की भूमिका में नवीन कुमार रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अजीत नारायण सिंह, मनोज सिंह, विवेक सिंह, अंगद कश्यप, अजय शंकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें