फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से आया, मंदिर में घुसा, ध्यान भटकाकर उड़ा ले गया चांदी का अरघा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुक्रवार की दोपहर के समय एक चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। चोर मंदिर से भगवान शिव के चांदी का अरघा चोरी कर ले गया। अरघा को गायब देखकर पुजारी को मंदिर से चोरी की जानकारी हुई। पुजारी ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोर को आरोपित करते हुए तहरीर दी। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तालाश में जुटी है।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में विवेकानंद पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन रेलवे फाटक स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के पुजारी है। बताया कि शुक्रवार की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सदर बाजार की तरफ से स्कूटी से एक युवक जो मुंह पर मास्क लगाया हुआ था, वह आया और स्कूटी को पार्क कर मंदिर में प्रवेश किया। जिसके बाद वह हाथ जोड़े अंदर आने के बाद इधर-उधर बात करता रहा। इस बीच वह अंदर की तरफ कुछ देर के लिए चले गए।
इसी बीच युवक ने चांदी की अरघा को शिवजी से अलग किया और उसके बाद किनारे होकर उसे पेट के अंदर छुपाया और फिर स्कूटी पर सवार होकर धीरे से बाजार की तरफ ही निकल गया। जब वह कुछ देर बाद वापस आए तो चांदी का अरघा देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मंदिर में चोरी की सूचना उन्होंने शहर कोतवाली प्रभारी को दी। जिसके पहुंची पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें काले रंग की स्कूटी से आए युवक द्ववारा चोरी की घटना कोअंजाम देते हुए नजर आया। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें