मऊ। जिले में संक्रमण का ग्राफ अब सिमटता दिख रहा है। शुक्रवार को 2109 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में दस संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीज सभी ग्रामीण क्षेत्र में मिले है। वहीं 19 संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर को लौटे। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1 हजार 108 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 2 लोग संक्रमित मिले।
वहीं आजमगढ़ से आई 1101 जांच रिपोट में 5 और ट्रुनाट रिपोर्ट में 3 संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में से बड़राव ब्लाक से 2, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 1, घोसी ब्लाक से 2, कोपागंज ब्लाक से 1, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 2 और फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 1 और एक अन्य क्षेत्र से मिले है। अब कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 28 पहुंच गई। इसमें 7 हजार 676 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 66 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 286 मरीजों में से 216 का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।