फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: देवरिया से ट्रेन से आकर की थी चोरी, तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के हयात सेंटर के पास से पुलिस की टीम ने शुक्रवार को रवि दूबे उर्फ झम्मन को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने बीते 27 अप्रैल की रात देवरिया से ट्रेन से आकर मुंशीपुरा स्थित एक मकान के तीसरे तल से चोरी की थी।
विज्ञापन

उसके पास से तमंचा, चांदी का कटोरा, चम्मच और 2250 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
सीओ सिटी कृश राजपूत ने बताया कि देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहा निवासी रवि दूबे उर्फ झम्मन बीते 27 अप्रैल को ट्रेन से मऊ आया था।
रेलवे स्टेशन के बाहर रुकने के बाद वह मुंशीपुरा मोहल्ले में एक मकान के तीसरे तल पर चढ़कर रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घर में रखे सोने-चांदी के सामान और नकदी चोरी कर ली थी।
विज्ञापन

घटना के बाद भागने के दौरान कुछ आभूषण रास्ते में गिर गए थे और देवरिया जाते समय ट्रेन में किसी अज्ञात व्यक्ति को कम कीमत पर बेच दिया था।
पूछताछ में उसने बताया कि वह दोबारा चोरी की नियत से मऊ आया था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। अवैध तमंचा और कारतूस वह लोगों को डराने और अपनी सुरक्षा के लिए रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें