फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के अपहरण का आरोपी महिला साथी संग गिरफ्तार

विज्ञापन
दोहरीघाट पुलिस द्वारा बरामद किए गए अपहृत बच्चे। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मेहमान बन कर घर आए इसके बाद बच्चों को लेकर चंपत हुए युवक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया है। बच्चों को बरामद करने के बाद पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का रुपया अपहृत किए गए बच्चों के पिता के पास बकाया था। जिसे देने में पिता अशोक आनाकानी कर रहा था, इस पर युवक अपनी महिला साथी संग बच्चों को अपने साथ लेकर अपने घर चले आए थे।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के हरिजन बस्ती निवासी अशोक के घर पर रविवार की शाम उसका मित्र तजम्मूल अपनी महिला साथी संग आया। रात को दोनों उसके घर पर रुके। लेकिन सुबह महिला किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकल गई। इसबीच अशोक दिहाड़ी पर मजदूरी करने के लिए बड़हलगंज चला गया। पूर्वांह्न दस बजे के करीब अशोक का मित्र तजम्मूल हुसैन अशोक की पत्नी से बोला कि वह बच्चों को बिस्किट दिलाकर आ रहा है। इस बहाने से निकला तजम्मूल लापता हो गया। घंटों बाद जब वह और बच्चें वापस नहीं लौटे तो अशोक की पत्नी परेशान हो गई। इस पर पति के दोस्त तजम्मूल की तलाश में निकली। कही पता न चलने पर इसकी सूचना पति को दी। बाद में अशोक और उसकी पत्नी दोहरीघाट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस तुरंत एक्शन में आई।
आरोपी तजम्मूल व उसकी महिला साथी को पकड़ने और बच्चों की बरामदगी होने पर उसने पुलिस ने बताया कि वह बलिया जिले के नरही थाने के भरौली गांव का निवासी है। उसके साथ आई महिला का नाम सुंदरी पत्नी सुरेश जो गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के आदिलाबाद गांव की रहने वाली है। आरोपियों के पास से बच्चे सुरक्षित मिलने पर दोनों ने बताया कि वो घुम-घुमकर खिलौना बेचने का काम करते है, इस दौरान उसकी मित्रता खिलौने बेचने वाले दोहरीघाट बाजार निवासी अशोक कुमार से हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि उनसे अशोक ने रुपया उधार लिया था। मांगने पर अशोक रुपया वापस नही कर रहा था। इस दौरान वो तगादा करने के लिए उसके घर पहुंचे। इस दौरान उससे रुपये की मांग की गई। लेकिन अशोक ने रुपया वापस करने में असमर्थता जताई। इस पर वो दोनों उसके बच्चों को लेकर अपने साथ चले आए। एसपी सुशील घुले ने कहा कि मामले की जांच की जा रही। फिलहाल दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें