फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई के लिए उठी आवाज

Fri, 11 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा के पदाधिकारी की तरफ से पैगंबर मुहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को शहर के छित्तनपुरा ईदगाह के पास जमिअत उलेमा की मऊ इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



 विरोध सभा में किसी भी धर्म की भावना के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवाज उठी। सभा में मौजूद विभिन्न वर्गों के नेताओं ने एक स्वर से कहा कि भले ही इसके लिए संविधान में संशोधन करना पड़े लेकिन सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।


 मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व मुहम्मद साहब पर हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस बात से अल्पसंख्यक समाज खफा है। मऊ में भी शुक्रवार को जमिअत उलमा की मऊ इकाई की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



 इस धार्मिक सभा की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल अलीम ने की तथा संचालन मौलवी इफ्तेखार अहमद ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया, जिसे जिलाधिकारी की तरफ से सीटी मजिस्ट्रेट ने सभास्थल पर आकर प्राप्त किया। कहा, इसे डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि  प्रधानमंत्री, सीएम, राज्यपाल को भी भेजी गई।


 जमीअत उलेमा मऊ की तरफ से ज्ञापन में मांग की गई है कि देश की धार्मिक एवं सामाजिक मर्यादाओं को सुरक्षित रखने के लिए कठोरतम कानून बनाया जाए तथा ऐसी समस्त संस्थाओं एवं व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया जाए जो किसी धर्म अथवा संप्रदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँंचा कर समूचे देश में नफरत के बीज बो रहे हैं।


ऐसी विषम परिस्थितियों में भी केंद्र सरकार की खामोशी तथा समाज द्रोही शक्तियों के विरुद्ध कोई कदम न उठाये जाने पर देशभर में असहिष्णुता की स्थित उत्पन्न हो रही है। सभा में कहा गया कि जब कोई व्यक्ति देश के विरुद्ध कुछ बोलता है तो उसे देशद्रोह कहते हैं।


 हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां की संस्कृति में सभी धर्मों का समान आदर किया जाता है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति किसी धर्म और धार्मिक पेशवा के विरुद्ध कोई अपमान जनक बात कहता है तो उसे भी धर्मद्रोही मानते हुए उसे धर्म द्रोह में निरुद्ध करने की जरूरत है।


सभा में मौलाना नजीर अहमद नोमानी, कामरेड इम्तियाज अहमद, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल, विरेंद्र कुमार, जेपी राय, मौलवी अहमदुल्लाह, खालिद अंसारी, तैय्यब पालकी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।  इस अवसर पर मुख्य रूप से राना खातून, मौलाना अकील, मुम्ताज मजहरी, सपा नगर अध्यक्ष जहीर सेराज वगैरह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें