फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में ही मोहर्रम मनाने की अपील

विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव में 9वी मोहर्रम को लेकर पुलिस के साथ भ्रमण करते एसडीएम आशुतोष राय । - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। उपजिलाधिकारी आशुतोष राय शनिवार की शाम को कोतवाली पुलिस के साथ बड़ागांव चौक के साथ शिया मोहल्ला में पहुच कर 9वी मोहर्रम की स्थिति को जानने के लिए निरीक्षण किया।कही भी ताजिये को बाहर या चौक पर रखा नही पाया।सभी को घरों में ही रहकर मोहर्रम को मनाने और मास्क लगाने की अपील किया।साथ ही प्रशासन का निर्देश पालन करने के लिए लोगो की तारीफ किया।
विज्ञापन

9वी मोहर्रम को घोसी नगर के विभिन्न अंजुमनों व तजियादारो के द्वारा ताजिया को सजा कर बड़ागांव चौक पर रखने की परंपरा कोरोना संक्रमण के चलते और प्रशासन की अपील पर नही रखी गयी।सभी ताजिये तजियेखाने में ही रहे।एसडीएम आशुतोष राय पुलिस के साथ चौक पर पहुंच कर निरीक्षण किया।यहा कोई ताजिया नही मिला।शिया मोहल्ला में पहुच कर लोगो से जानकारी लेने के साथ जहा सभी ताजिये रखे थे,उसको भी देखा।शिया समुदाय के लोगो ने प्रशासन की सहयोग करने की बात कही।इस के बाद एसडीएम पैदल ही प्रभारी कोतवाल पी मिश्रा, प्रताप नारायण आदि के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिया सदर इमामबाड़ा पहुच कर जायजा लिया।निर्देश दिया कि भीड़ न लगे।सहयोग करे,नही तो कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें