फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप अध्यक्ष संदीप महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
रानीपुर स्थित जनता पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाते चुनाव अधिकारी। - फोटो : mau
विज्ञापन
 जनता पीजी कालेज का छात्र संघ चुनाव शुकवार को सुरक्षा के बीच  हुआ। 384 मतदाताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर अनुप कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर मंजीत यादव, महामंत्री पद पर संदीप चौहान निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि संयुक्त मंत्री पद पर एक मात्र प्रत्याशी राजन सिंह को निर्विरोध चुना गया। विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश सिंह ने पद व  गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


तीन पदों पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान में 498 के सापेक्ष 384 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अनूप कुमार यादव 218 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। दूसरे स्थान पर वेद प्रकाश पांडे को 162 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर मंजीत  यादव 261 मत पाकर निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर गौरव सिंह को 121 मत मिला। महामंत्री पद पर संदीप चौहान 276 मत पाकर जीते। जबकि आनंद विजय सिंह 105 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। परिसर में सुबह से गहमागहमी रही। इस दौरान सुरक्षा चौकस रही। रानीपुर,  चिरैयाकोट मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी। सीओ राजकुमार सहित रानीपुर, चिरैयाकोट, मुहम्दाबाद गोहना, हलधरपुर थाने के पुलिस तथा पीएसी की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें