फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बालक में 60 मीटर की दौड़ में आदर्श बालिका में अनू प्रथम स्थान पर रहीं

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए सोमवार केा जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार भारती और उपजिलाधिकारी हरेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। इस दौरान 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदर्श और बालिका वर्ग में अनू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चयन प्रतियोगिता में शॉट पुट (बालिका ओपन) में प्रथम स्थान साक्षी चौहान और द्वितीय स्थान अनू ने प्राप्त किया। वहीं 60 मीटर दौड़ (बालक) में प्रथम स्थान आदर्श यादव और द्वितीय स्थान राहुल राजभर को मिला। 80 मीटर हर्डल (बालक) में प्रथम स्थान नितेश कुमार और द्वितीय स्थान सत्यम ने प्राप्त किया। अंडर-14 (बालिका 60 मीटर) में प्रथम स्थान अनू और द्वितीय स्थान सुनेहा को मिला। गोला फेंक (शॉट पुट - बालक वर्ग) में प्रथम स्थान लक्ष्मी कुंडू, द्वितीय स्थान उद्यम प्रताप यादव ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में, जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्षा कंचन तिवारी ने राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव पारस नाथ सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक राम जी यादव, शील गोविंद राय, विजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें