फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान, दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिले में शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन पुलिस प्रशासन ने मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के क्रम में एंटी रोमियो ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं-बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर रोकथाम लगाने एवं महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया। सभी थाना स्तर पर गठित एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले धार्मिक स्थानों, स्कूलों, कोचिंग सेंटरों, कॉलेजों, बाजारों, शॉपिंग मॉल व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों-शौहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया। साथ ही साथ महिला अपराधों एवं एंटी रोमियो के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन जागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए महिला हैल्पलाइन-1090, यूपी-112, महिलाओं के सुरक्षा संबंधी अधिकारों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) का संभल कर उपयोग करने संबंधी जानकारियां देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें