फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंसार क्लब मऊ और मऊ स्पोर्टिंग क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
नगर के औरंगाबाद में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में खेलते ज़्या क्लब मऊ और अंसार स्पोर्टिंग क्लब म
विज्ञापन
नगर के औरंगाबादर ईदगाह में पं.गोपीनाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। जिसमें अंसार क्लब मऊ और मऊ स्पोर्टिंग क्लब ने मैच जीता।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच ज़्या क्लब मऊ और अंसार स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया। अंसार स्पोर्टिंग क्लब मऊ 2-1 के स्कोर से मैच जीत में विजय हासिल की। मैच शुरु होने के 12 मिनट में अंसार स्पोर्टिंग क्लब के मोअज़्ज़म सेराज ने शानदार गोल किया।
इसके तुरंत बाद ही ज्या सपोर्ट क्लब के राशिद ने गोल किया। दूसरे हाफ के अंतिम समय में अंसार
स्पोर्टिंग क्लब के मोअज्जम सेराज ने गोल मारकर 2-1 से बढ़त बनाई।मैच समाप्त होने तक यही स्कोर रहा। जिससे अंसार स्पोर्टिंग क्लब ने मैच की विजेता बनी।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मैच बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी और मऊ स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया। जिसमे मऊ स्पोर्टिंग क्लब 2-0 के स्कोर से मैच जीती। मैच में पहले हाफ के 10 वें मिनट में शिब्बी ने पहली और 13 वे मिनट में दोबारा शिब्बी ने ही गोल मारकर अपने टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

मैच समापन तक यही सकोर बना रहा। जिससे मऊ स्पोर्टिंग क्लब ने मैच पर विजय हासिल की। मैच में मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शाहिद लारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल में अनुशान बहुत जरूरी है। संयोजक मजहर मेजर ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें