फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। क्षेत्र के मझौली के पास बीते बृहस्पतिवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। हादसे में पहले ही एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी।मृतक आपस में चचेरे भाई थे। पुलिस पीएम के बाद दोनों शवों को पुलिस ने परिजनों को सुपर्द कर दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के खड़ारगारी गांव निवासी अमित चौहान (25) पुत्र लालजी चौहान अपने चचेरे भाई कन्हैया चौहान (29) के साथ बाइक से रतनपुरा की तरफ से बृहस्पतिवार की शाम वापस आ रहे थे। जहां मझौली के पास बेकाबू पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी, हादसे में बाइक चला रहे चालक अमित की मौके पर मौत हो गई। वहीं सवार कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल कन्हैया की इलाज के दौरान वाराणसी में बृृस्पतिवार की रात ही मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन

दोनों के ऊपर थी परिवार की जिम्मेदारी
हलधरपुर। मृतक अमित तथा कन्हैया दोनों चचेरे भाई थे। कन्हैया अपने चाचा लालजी तथा अमित के साथ वेल्डिंग का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अमित की शादी अभी तीन साल पहले ही हुई थी। वहीं मृतक कन्हैया का पांच वर्षीय पुत्री नेहा है। घटना से अमित के पिता लाल जी एवं माता मालती जवान बेटे की अचानक मौत से पूरी तरह सदमे में है। वहीं कन्हैया के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें