मधुबन तहसील के अधिवक्ताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने से नाराज स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय के सभी अदालतों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया साथ ही जिलाधिकारी का पुतला जलाया। उपजिलाधिकारी को मांगपत्र देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की।
सूखा राहत राशि वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए मधुबन तहसील बार के सदस्यों ने मधुबन तहसील का घेराव किया था। नाराज वकीलों ने तहसीलदार समेत अन्य तहसीलकर्मियों को कमरे में बंद कर प्रदर्शन किया था। इसको जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मधुबन थाना में पांच अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा वापसी के िलए शुक्रवार को बार सदस्यों ने अदालतों का बहिष्कार किया। जिलाधिकारी का पुतला जलाया। बार अध्यक्ष फिरोज अहमद, महेंन्द्र राय, शब्बीर अहमद, एनाम खान, सुधीर श्रीवास्तव, खालिद जमाल, अली अकरम, राजकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।