फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की पिटाई से नाराज महिलाओं ने पुलिस जीप पर चलाया ईंट पत्थर:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ कोपागंज क्षेत्र के जयरामगढ़ गांव में मंगलवार को नायब तहसीलदार सदर के नेतृत्व में पुलिस और राजस्वकर्मी विवादित जमीन पर पत्थर नसब (सीमांकन) कराने के साथ साथ एक पक्ष को उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंची। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस और राजस्व टीम को देख आग बबूला हो गईं। इस दौरान महिलाओं ने मौके पर पहुुुंचे, चौकी प्रभारी अदरी पर रुपया लेकर जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया। इस आरोप को सुन चौकी प्रभारी नाराज हो गए। इस दौरान उन्होंने एक युवती की पिटाई कर दिया। फिर क्या था महिलाएं आपा खो दी। नाराज महिलाओं ने पुलिस की जीप पर पथराव कर दिया। साथ ही दरोगा का बिल्ला आदि भी नोच लिया। माहौल गरम होता देख टीम बिना पत्थर नसब और बिना कब्जा दिलाए टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के जयरामगढ़ गांव निवासी इंद्रवती देवी पत्नी इंद्रासन कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ में डेढ बीघा जमीन रजिस्ट्री लिया है। जमीन पर उपजिलाधिकारी कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन था। उक्त मुकदमे के आधार पर उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर धारा 24 के तहत नायब तहसीलदार सदर अनुराग सिंह की देखरेख में कानूनगो सत्येंद्र मिश्रा, लेखपाल अनुराग, अदरी चौकी प्रभारी राजेश वर्मा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जैसे ही गांव में पहुंचे तो उपस्थित महिलाएं दारोगा को देख भड़क गईं और रुपये लेकर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाने लगी।
महिलाओं द्वारा अपने ऊपर लगता आरोप सुन उक्त दारोगा बौखला गए और एक युवती की पिटाई कर दिया। युवती की पिटाई से नाराज महिलाओं ने पुलिस जीप पर ईंट पत्थर चलाते हुए सड़क पर उतर गईं और दारोगा का बिल्ला आदि नोच लिया । महिलाओं द्वारा ईंट पत्थर चलाए जाने से पुलिस जीप का इंडिकेटर टूट गया। घटना की जैसे ही सूचना थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंच गए और महिलाओं से वार्ता कर किसी प्रकार माहौल शांत कराया। महिलाओं के शांत होने के बाद टीम बिना कब्जा दिलाए और पत्थर नसब कराए उल्टे पांव वापस लौट गई। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी का कहना था कि पुलिस जीप पर ईंट पत्थर चले हैं। लेकिन दारोगा का बिल्ला आदि नहीं नोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें