फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमार्ग निर्माण रोके जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम:

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा ग्रामसभा स्थित दलित बस्ती के पास ग्रामसभा की ओर से बनवाए जा रहे चकमार्ग को गांव के एक पक्ष के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने रोके दिया। चकमार्ग निर्माण को रोके जाने से नाराज मनरेगा मजदूरों तथा ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह अदरी मधुबन शहीद मार्ग को पुलिस चौकी के पास जाम कर दिया। साथ ही नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर आधा घंटा बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग ने चकमार्ग का पुन: सीमांकन कर मामले का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा ग्रामसभा स्थित दलित बस्ती के पास ग्रामसभा चकमार्ग संख्या का पूर्व में सीमांकन कराकर चकमार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। उक्त चकमार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था। सोमवार की सुबह जैसे ही मनरेगा मजदूर उक्त चकमार्ग के बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए मौके पर पहुंचे एक पक्ष ने मझवारा पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर कार्य को रोकने का आग्रह किया। जिसके बाद चौकी पुलिस पहुंची लेकिन ग्राम प्रधान ने कार्य बंद कराने से इनकार कर दिया। पुलिस की सूचना पर मझवारा चौकी प्रभारी सविंद्र राय मौके पर पहुंचे। ग्रामप्रधान का आरोप था कि मौके पर चौकी प्रभारी ने गाली देते हुए उनके साथ मारपीट कर अभद्रता की। घटना के बाद मनरेगा मजदूर व ग्रामीण उग्र हो गये और सैकड़ों की संख्या में पुलिस चौकी पर पहुंचकर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर लगभग आधा घंटे बाद पहुंचे थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने लोगों को समझा बुझाकर चक्काजाम माप्त कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक जितेंद्र राम, लेखपाल चंद्रमा यादव, अमित कुमार सिंह ने पैमाइश कर मामले का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें