फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। शासन की तरफ से गेहूं खरीद समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद भी क्षेत्र के धवरियासाथ स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद न होने से नाराज किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। गेेहूं खरीद समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद भी खरीद न होने से किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र धवरियासाथ गेहूं क्रय केंद्र पर क्रय की समय सीमा को बढ़ाने एवं गेहूं क्रय में हो रही अनियमितता पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों को अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए इस सरकार में धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
पिछले पिछले पंद्रह दिनों से किसानों के गेहूं लदे वाहन क्रय केंद्र पर खड़े हैं, लेकिन प्रशासन गेहूं खरीद को लेकर गंभीर नहीं है। कभी बोरा न होने तो कभी उठान नहीं होने की बात कहकर अन्नदाता को परेशान किया जा रहा है। आए दिन हो रही बरसात में गेहूं को किसी तरह किसान बचाए हुए हैं। क्रय केंद्र प्रभारी बोरा नहीं होने की बात कह कर टाल दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने 22 जून तक खरीद का समय बढ़ाया है, लेकिन 15 जून के बाद किसी भी क्रय केंद्र पर एक दाना भी खरीद नहीं की गई। ऐसे में किसान फसल को लेकर कहा जाएं।प्रदर्शन करने वालो में दीनानाथ सिंह, त्रिभुवन कुमार भारती, अनूप तिवारी, अरविंद सिंह, बालजीत चौहान, आकिब खान, बबलू चौहान, जयप्रकाश तिवारी, काजू चौबे, डब्बू पांडेय, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें