फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बदहाल सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने जलभराव में बैठकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमिला अम्बेडकर चौक के समीप जर्जर सड़क में जल जमाव में बैठकर प्रदर्शन करते ग्रामीण ।संवाद
विज्ञापन
अमिला। नगर पंचायत अमिला में अंबेडकर चौक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में है। करीब 500 मीटर लंबी सड़क जगह-जगह टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गड्ढों में जलभराव होने से पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगा है, जिससे राहगीरों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान में लगातार हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जलभराव वाले गड्ढे में बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अंबेडकर चौक से सदर बाजार होते हुए थानीदास तक जाने वाला यह नगर का प्रमुख संपर्क मार्ग है। हालांकि अंबेडकर चौक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक का हिस्सा पिछले करीब दो दशकों से बदहाल पड़ा है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में स्थायी रूप से पानी भरा रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, कई विद्यालय, इंटर कॉलेज और दर्जनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक आवागमन होता है। प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण महिलाएं, बुजुर्ग, स्कूली बच्चे तथा साइकिल और बाइक सवार आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत कार्यालय तथा संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विवेक राय, भजुराम चौहान, रमेश प्रजापति, अंजनी, संगीता, मनोज सोनकर, दीनानाथ, सीताराम यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शन में विवेक राय, भजुराम चौहान, रमेश प्रजापति, अंजनी, संगीता, मनोज सोनकर, दीनानाथ, सीताराम यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें