फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता नहीं सुनी जा रहीं समस्याएं : लीलावती कुशवाहा

विज्ञापन
मधुबन के जमुनीपुर में सपा की पीडीए चौपाल में नारेबाजी करतीं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और अन्
विज्ञापन
मधुबन। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि थाना और तहसील सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आम जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गांव-गांव में शराब की दुकानें खुल रही हैं, जिससे परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महंगाई के कारण आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। साथ ही महिलाओं और आम जनता से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को शिवजी मौर्य, रामचंद्र मौर्य, परासी चौहान, कैलाश मौर्य, अनीता चौहान, बुची चौहान, सुभद्रा कुमारी, कांती राजभर, ज्ञांती मौर्य, रंभा चौहान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें