फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कलेक्ट्रेट पर चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ फूटा गुस्सा, दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में धरने में बैठे युवा श​क्ति संगठन के लोग।
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान मेें बकरी गांव के ग्रामीणों ने विगत वर्षों में हुई चकबंदी प्रक्रिया में बरती गई घोर अनियमितताओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले यशवंत सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनमाने तरीके से पटल परिवर्तन और अभिलेखों में हेराफेरी के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।
वहीं यशवंत राव ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी से लोग परेशान हैं। इसके साथ ही उन्होंने गलत तरीके से हुई चकबंदी प्रक्रिया की जांच की मांग किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतीश, डब्बू, फणीश दुबे, सुरेश यादव, आनंद सिंह, विजय बहादुर, विंध्याचल, सुरेंद्र, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें