फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जेसीबी बेचने के नाम पर ईंट भट्ठा मालिक 4.75 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के नत्थुपुर निवासी धीरेंद्र कुमार मल्ल की शिकायत व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि जेसीबी बेचने के नाम पर उनसे 4.75 लाख रुपये हड़प लिया गया। प्राथमिकी के अनुसार धीरेंद्र कुमार मल्ल का मिर्जापुर अहिरौली गांव में ईंट भट्ठा चलाते हैं। 10 नवंबर 2025 को हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, सरायलखंसी थाना के राघोपट्टी निवासी राजन प्रसाद और उसका बेटा रमेशचंद्र उनके भट्ठे पर आए थे। इन लोगों ने जेसीबी को 16 लाख रुपये में बेचने की बात तय की। धीरेंद्र को जेसीबी की अत्यधिक आवश्यकता होने के कारण वो खरीदने के लिए राजी हो गए। उनके कहने पर अलग अलग किस्तों में पांच लाख रुपये उनके बैंक खाते में भेजा। रुपये देने के बाद जेसीबी और उसके कागजात अपने नाम ट्रांसफर करने को कहा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि अभिषेक और राजन प्रसाद जेसीबी के वास्तविक मालिक नहीं हैं। धोखेबाजी के बारे में पूछा तो आरोपियों ने पैसे वापस करने की बात कही, लेकिन पैसे नहीं लौटाए। 10 फरवरी 2026 को राजन प्रसाद ने केवल 25 हजार रुपये वापस किए और बाकी पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें