मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित पुलिस चौकी के पास बुधवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक सुबच्चन 61 पुत्र स्वर्गीय रामदास निवासी ख्वाजाजहांपुर महुआ बारी थाना कोतवाली बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे अपने घर से पैदल बाजार करने के लिए निकला था। वहां से वापस घर लौटते समय वाहन ने जोरदार टक्कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसमें सुबच्चन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी रही।
टायर फटने से बरात लेकर जा रही कार गड्ढे में गिरी, चालक घायल
वलीदपुर। मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के उम्मनपुर बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार को बरात लेकर जा रही कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
जहानागंज आजमगढ़ से एक कार बरात लेकर मऊ जिले के किसी गांव में जा रही थी कि उम्मनपुर बॉर्डर के पास कार का अगला टायर फट गया और तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। जिसमें चालक रिजवान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में सवार अन्य चार लोग गए । सूचना पर पहुंची मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली पुलिस ने घायल चालक रिजवान को मुहम्मदाबादगोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।