दोहरीघाट। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र में बिजली निगम ने बकायेदारों और अवैध कनेक्शनधारकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 963 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की जांच की गई। अभियान में बिजली चोरी और बकाया बिलों के मामले सामने आए। इनमें से 152 कनेक्शन काट दिए गए। निगम ने बकायेदारों से सात लाख 35 हजार रुपये की बिल की वसूली की। अभियान के दौरान निगम ने उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करने की सख्त हिदायत दी।