फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट का सफर एक घंटे में

Thu, 17 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
दस मिनट का सफर एक घंटे में घंटे में
विज्ञापन
 जिले के लोगों को जाम से निजात मिलता नहीं दिख रहा। शासन प्रशासन की ओर से भी कोई पहल नहीं की जा रही इसकी वजह से लोगों के कई घंटे जाम में ही बीत जाते हैं। कभी कभी दस मिनट की दूरी को तय करने में एक घंटे का समय लग जाता है। प्रतिदिन की इस जद्दोजहद से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

शहर को मुख्य बाजार सहादतपुरा में रोडवेज से लेकर गाजीपुर तिराहा तक रोज ही जाम लग जाता है। जाम के झाम का आलम यह रहता है कि जो दूरी आप दो मिनट में तय करने वाले होते हैैं। वो जाम के कारण आधे से एक घंटे में तय करना पड़ता है। इसका प्रमुख कारण है शहर में पार्किंग का न होना । शहर में कोई पार्किंग न होने के कारण लोग लबे सड़क अपनी गाड़ी और बाइक खड़ा कर शापिंग के लिए जाते हैं। इसके कारण ज्यादा जाम लगता है।   वहीं पटरी पर बड़े दूकानदारों के साथ साथ छोटे दूकानदारों के कब्जे के कारण भी जाम लगता है। इसके साथ साथ शहर में जाम का सबसे बड़ा कारण है रोडवेज। रोडवेज बस के चालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आते हैं और वे सड़क पर ही बस लगाकर यात्री को बैठाते हैं। इस कारण भी जाम लगता है।
विज्ञापन

    जिले के आला अधिकारी लगातार जाम से निजात दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन जाम के झाम को दोबारा लोगों को परेशान करता है। इस संबंध में शहर के मुंशीपुरा निवासी पीयूष सिंह कहते हैं कि अगर शहरवासी थोड़ा सा जागरूक हो जाए तो लोगों केे जाम के झाम से मुक्ति मिल सकती है।   वहीं भीटी निवासी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जाम की मुश्किल से लोगों को छुटकारा मिले इसके लिए जिला प्रशासन और आमजन मानस को एक साथ होकर अभियान चलाना होगा। सहादतपुरा निवासी गौरव गुप्ता ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को एक योजना बनाना होगा। जिसके बाद ही जाम से मुक्ति मिल सकती है। सहादतपुरा निवासी अनुराग बरनवाल ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में एक पार्किंग स्थल बने तो कोई बात बने। अगर ऐसा नही हुआ तो कभी भी जाम से छुटकारा नही मिलेगा। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने कहा कि जाम न लगे इसके लिए योजना बनाई जा रही है जल्द ही वह धरातल पर होगी और लोगों केे जाम से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें