फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव: आजादी की लड़ाई के नायकों को याद किया गया

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के रामअवध सिंह महाविद्यालय पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भारत माता की पुजन क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में वृहस्पतिवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया गया। कालेज के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने भारत माता के चित्र पर पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान आजादी की लड़ाई के नायकोें को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। वंदेमातरम तथा राष्ट्र गान गाकर उनके दिखाएं गए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा की। इस मौके पर डा. रविकांत तिवारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को देश के लिए शहीद हुए सेनानियों की जानकारी मिलती है। हमको आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के बलिदानों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के प्रति समर्पित होना चाहिए। इस मौके पर राकेश गुप्ता, पवन सिंह, हरिवंश सिंह, दिलीप सिंह, सिद्धार्थ, आलोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा : ब्लाक क्षेत्र में चल रहा आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम बृहस्पतिवार को क्षेत्र के पहसा में संपन्न हो गया। वक्ताओं ने भावी पीढ़ीयों को अमर शहीदों की बलिदानी गाथा से रूबरू कराने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि जिन वीर सपूतों ने हमें आजादी दिलाई उन वीर शहीदों का नमन हमारा दायित्व है। भावी पीढ़ी को इन शहीदों के त्याग बलिदान की गौरवमयी गाथा से रूबरू कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि रतनपुरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस अद्भुत साहस एवं वीरता का परिचय दिया वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इस अवसर पर रसड़ा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी, सह जिला कार्यवाह वीरेंद्र, संपर्क प्रमुख ओम प्रकाश, अजय आदि शामिल रहे। अंत में विभाग संघ चालक राम प्रताप सिंह ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें