फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आमने-सामने बाइक की टक्कर में अमीन की मौत, दूसरा बाइक चालक घायल

विज्ञापन
मधुबन थाना के गजियापुर निवासी तहसील में अमीन के सुभाष प्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद वि
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव में शुक्रवार दोपहर आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में मधुबन तहसील में तैनात अमीन सुभाष प्रसाद (55) की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी सुभाष प्रसाद मधुबन तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की दोपहर तहसील का काम समाप्त करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। करीब तीन बजे गंगऊपुर स्थित एक निजी स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी फतहपुर मंडाव पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुभाष प्रसाद की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक चालक के परिजन उसे मऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें