फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिला के दवा व्यापारी की कोरोना से वाराणसी में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। घोसी तहसील के अमिला बाजार निवासी तथा दवा व्यापारी का वाराणसी में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कोरोना संक्रमित था। परिजनों ने मेडिकल टीम तथा कोविड-19 के मानकों के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार वाराणसी में कर दिया। अमिला बाजार निवासी (58) अधेड़ कस्बा का थोक दवा व्यापारी था। व्यापारी की तबियत खराब होने पर 20 अगस्त को परिजन वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां जांच में वो कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने कोविड-19 के मानकों के अनुसार वाराणसी के हरीशचंद्र घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दवा व्यापारी की कोरोना से मौत के बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। साथ ही व्यापारी के परिजनों के अलावा उनके संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा हैं। श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति अमिला के तत्वाधान में रविवार को समिति के मंत्री आनंदमोहन राय के आवास पर बैठक का आयोजन कर व्यापारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर आनंदमोहन राय, अवधेश कुमार गुप्त,श्यामसाहू, बंटी जयसवाल, जयहिंद गुप्त, रमेशचंद गुप्त, सीताराम कुशवाहा, प्रेमचंद, संतोष, अनिल दुबे, मार्कण्डेय शर्मा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें