फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 हाॅट स्पाॅट पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस

विज्ञापन
एंबुलेंसकर्मियों को प्र​शिक्षण देते सेवा प्रदाता कंपनी के ​रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह। संवा
विज्ञापन
मऊ। होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद सभी एंबुलेंस को अलर्ट पर रहने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर 108 नंबर डायल करते ही एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। सेवा प्रदाता कंपनी के रीज़नल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह ने सोमवार को गाइड लाइन जारी होने के बाद सभी एंबुलेंस पायलट और ईएमटी को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर मज़हर हुसैन ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस चिह्नित विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी। बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम समय में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना प्राथमिकता है। एंबुलेंस में स्टाफ एवं ऑक्सीजन, दवा व अन्य उपकरणाें की उपलब्धता के लिए निर्देशित किया गया है।

सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधि समस्या होने पर 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहता है। प्रदेश सरकार की ओर से यह सेवा सभी के लिए फ्री है।
विज्ञापन


महिलाओं व बच्चों के लिए 102 नंबर की एंबुलेंस
मऊ। पर्व के दौरान गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिले में 108 सेवा की 23 एंबुलेंस और 102 सेवा की कुल 27 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने एंबुलेंस 102 या 108 पर कॉल करके निशुल्क सेवा प्राप्त की जा सकती है।
होली के लिए बनाए गए हॉट स्पॉट

मऊ। होली पर जनपद के सभी चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, सरायलखंसी, दक्षिण टोला, नगर कोतवाली, कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, मधुबन, हलधरपुर, रामपुर बेलौली थाने के साथ, बलिया मोड़, भीटी तिराहा, गाजीपुर तिराहा, बढ़ुआ गोदाम, आजमगढ़ तिराहा और मतलुपूर मोड़ के पास एंबुलेंस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें