फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Fri, 06 Feb 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को शुक्रवार की सुबह अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर जुट गए।
विज्ञापन



घटना की भनक मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही तीन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


डाड़ी स्थित अंबेडकर पार्क मेें  स्थापित  अंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तड़के क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अगल बगल के ग्रामीणों ने पार्क में जुटकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अराजकतत्व अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन



रविदास जयंती के दिन भी अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी गई थी। कहा कि खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जाए। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।


प्रदर्शन करने वालों में घोसी नगरपालिका चेयरमैन वसीम इकबाल, ग्राम प्रधान मन्नू राम, अतवारु राम, धर्मेंद्र, वासदेव, संजय कुमार, बाबूलाल, चंद्रभान, बसपा जिलाध्यक्ष राजविजय, विनोद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन



उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें