फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागने में हुआ हादसा, कार रेहटा पुल के पास पलटी

Fri, 06 Feb 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझवारा के समीप एक कार (जाइलो) को दो बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल लूट लिया और लेकर भाग गए। संयोग था कि मझवारा-सेमरी रेहटा पुल के समीप वाहन पलट गया, लिहाजा लुटेरे उसे छोड़कर भाग गए। घटना गुरुवार की रात की है।
विज्ञापन




बलिया जिले के रसड़ा निवासी अशोक तिवारी वाहन से छोटे भाई हरेराम तिवारी के साथ मझवारा की ओर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया।


एक बदमाश ने हरेराम तिवारी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उन्हें वाहन से उतारकर दो बदमाश उन्हें रोके रहे और चार बदमाश वाहन लेकर बलिया की ओर भाग गए।


बदमाश जैसे ही मझवारा-सेमरी रेहटा पुल पर पहुंचे कि वाहन पलट गया। इस बीच वाहन लूटे जाने की खबर घोसी तथा रसड़ा पुलिस को दे दी गई।


कुछ ही देर में मझवारा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज, अदरी पुलिस चौकी के इंचार्ज विनय सिंह, स्वाट टीम के आनंद सिंह तथा रसड़ा कोतवाली के इंस्पेक्टर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन सीधा करवाया। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें