फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोक अध्यक्ष, नागेंद्र उपाध्यक्ष बने

Wed, 13 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता पीजी कालेज रानीपुर में छात्रसंघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान हुआ।  कालेज के कुल 724 मतदाताओं में से 485 ने मतदान में भाग लिया। इनमें भी चार मत अवैध हो गए।
विज्ञापन



छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार को 257 मत, राजन सिंह को 127 और विशाल सिंह को महज 97 वोट मिले। इस प्रकार आलोक कुुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजन सिंह से 130 मतों से विजई घोषित किए गए।


 उपाध्यक्ष पद के लिए नागेंद्र यादव निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी समर बहादुर सिंह को 107 मतों से हराया ।


नागेंद्र यादव को कुल 294 मत मिले थे जबकि समर बहादुर को 187 मतों से ही संतोष करना पड़ा। छात्र संघ महामंत्री पद पर अरुण शर्मा , संयुक्त मंत्री पद पर सुजीत प्रजापति और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर नेहा सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन



चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद निर्वाचित पदाधिकरियों  को निर्वाचन अधिकारी डा. सुधीर सिंह ने पद एवं गोपनीयता और कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाया। इसके बाद सभी बिजई पदाधिकारियों को पुलिस फोर्स के साथ उनके घरों तक पहुंचा दिया गया।  मतदान के मद्देनजर प्रशासन ने चाक  चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया।


 निर्वाचान अधिकारी डा. सुधीर सिंह ने बताया कि मतदान में 724  छात्र मतदाताओं में से कुल 485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि चार मत अवैध घोषित हो गए। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक हुआ। 


उसके बाद मतों की गणना की गई और परिणाम की घोषणा के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उनके घरों को भेजवा दिया गया। निर्वाचन अधिक़ारी ने कालेज प्रशासनिक अधिकारियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें