स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंगलवार को बच्चों ने उन्हें याद किया। फातिमा तिराहा स्थित किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल और भुजौटी स्थित किड्स किंगडम में जयंती मनाई गई ।
किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल मे सबसे पहले बच्चों ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जयंती पर बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापक लघुता सिंह ने बच्चों से कहा कि स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।
इस अवसर बादल, मानवी, श्रेया, तेजस, उमंग, आकर्षिक, अरनव, आदर्शन आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं भुजौटी स्थित किड्स किंगडम स्कूल मे स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य डा. ए जेहरा ने भी स्वामी जी के चित्र पर मार्ल्यापण किया। इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल की कोआडिनेटर स्वप्निल ठाकुर, रेखा खंडेलवाल, स्मृति सिंह, शैलेश, शशिकांत और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इसी तरह से नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के जीवनराम इंटर कालेज के सभागार में युवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वामीनाथ पांडेय ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमारे देश में नवीन चेतना के संवाहक के रूप में स्वामी विवेकानंद का इस धरा पर अवतरण हुआ था।
स्वामीजी ने भारतीय दर्शन का समूचे विश्व में प्रचार प्रसार किया। इसी क्रम में कौशल विकास के जिला कोआर्डिनेटर सुनील राय ने कहा कि कैरियर और कार्य के क्षेत्र में ऐसे लोगों से हम मिल सकते हैं, जो हमें प्रेरित करते हैं।
अनूठे व्यक्तित्व के लिए उनका व्यक्तित्व ही सबसे बड़ा प्रेरक होता है। विकल्प सेवा संस्थान के महासचिव नरेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का कहना था कि अपने व्यक्तित्व को मजबूत करने के लिए जीवन को एक व्यायामशाला की तरह समझें।