फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में प्रधान पद के लिए 1588 का दावा

Mon, 23 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय चुनाव के तहत प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को रानीपुर ब्लाक एवं  मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में नामांकन हुआ।
विज्ञापन



 ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्य पद के लिए गहमागहमी नामांकन संपन्न हो गया। पर्चा दाखिला के आखिरी दिन पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे प्रधान प्रत्याशियों ने गर्मजोशी के साथ पर्चा दाखिल किया। दोनों ब्लाक में 175 प्रधान पद के लिए 1588 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के हजारों समर्थकों की मौजूदगी के चलते मऊ-आजमगढ़ रोड पर पूरे दिन जाम लगा  रहा। वहीं, रानीपुर ब्लाक परिसर भी खचाखच भरा रहा।


मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में ग्राम पंचायत प्रधान के कुल 83 पदों के लिए आखिरी दिन सोमवार को 289 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। यहां अब प्रधान पद के 695 प्रत्याशी हो गए।
विज्ञापन



इसके अलावा 1015 सदस्य पद के लिए सैकड़ों पर्चे दाखिल हुए हैं। नामांकन के दौरान पुलिस की चुस्त व्यवस्था के  चलते ब्लाक परिसर में केवल प्रत्याशियों व उनके एक समर्थक को ही प्रवेश  दिया गया इसके कारण ब्लाक में पूरे दिन शांति तो बनी रही लेकिन  प्रत्याशियों के हजारों समर्थकों के चलते ब्लाक के बाहर रोड पर जाम की  स्थिति बनी रही।


पुलिस को जाम हटाने को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी ब्लाक गेट के बाहर समर्थकों की भीड़ पूरे दिन बनी रही। रानीपुर ब्लाक में 92 ग्राम प्रधान पदों के लिए आखिरी दिन 458  प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य के 1166 पदों के लिए सैकड़ों  प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें