हिंदू जागरण मंच द्वारा ज्ञापन देने के बाद निकलते हुए
हिंदू जागरण मंच ने नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन जीरो बी ओवर ब्रिज फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। शुक्रवार को जागरण मंच ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
सौंपे गए पत्रक में हिंदू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह ने आरोप लगाया कि यह परियोजना मऊ की जनता के लिए अति महत्वपूर्ण है। निर्माणधीन जीरो बी ओवर ब्रिज फ्लाईओवर के गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग के पास किया जा रहे ओवर ब्रिज के निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
पुल के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री तकनीकी मानकों के विपरीत है। ज्ञापन देने वालो में नरेंद्र सिंह, अमित वर्मा, वीरेंद्र पासवान, राजकमल श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, अंजनी शर्मा, राजकुमार मौर्य आदि शामिल थे।