फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ओवरब्रिज निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाल निकेतन तिराहा पर निर्माणाधीन जीरो बी ओवरब्रिज में अनियमितता और गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर शनिवार को आप के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

सभी ने गुणवत्ता मानकों की अनदेखी, सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय और स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अरबों रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना में निर्धारित मानकों का पालन नहीं हो रहा है।
परियोजना से प्रभावित सिंधी समाज सहित अन्य परिवारों को अब तक न तो उचित मुआवजा दिया गया है और न ही पुनर्वास की कोई ठोस व पारदर्शी व्यवस्था की गई है। सिंधी समाज सहित प्रभावित परिवारों को मुआवजा न देना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से प्रशासन तक लड़ाई लड़ेगी। मुआवजा वितरण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की ठोस पहल नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी जनहित में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अवधेश मौर्या, एके सहाय, रवि सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें