फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एसआईआर में विपक्ष के लोगों का नाम कटवाने का आरोप

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगाें को लेकर ज्ञापन सौंपते सपा प्रतिनि​धिमंडल में शामिल पदा​धिकारी और कार
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। सौंपे गए पत्रक में मतदाता सूची में सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं का इस्तेमाल करके भारी संख्या में फार्म 7 डालकर विपक्ष के चिह्नित लोगों का नाम कटवाने की गंभीर शिकायत की गई।
विज्ञापन

इसमें मुहम्मदाबाद गोहाना के बंदीकला बूथ सहित कई स्थानों पर फर्जी ढंग से फॉर्म 7 भरकर नाम कटवाने की लिस्ट सौंपकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की मांग कर की गई। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने जिलाधिकारी से इस गंभीर विषय को तत्काल संज्ञान लेने की बात कही।
अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई तब से आम नागरिकों को परेशान कर उन्हें उनके व्यक्तिगत अनावश्यक कार्यों में उलझाकर रखी हुई है। वहीं विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि बीजेपी की मंशा हमेशा से दलित और पिछड़ी विरोधी रही है।
विज्ञापन

कहा कि एसआईआर में भी गड़बड़ी करके वह मतदाता सूची को अपने मन मुताबिक कराने में लगी हुई है। इसमें निश्चित रूप सत्ता पक्ष लोगों की मिलीभगत है जो स्थानीय स्तर पर इस कार्य में भेवभाव पूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पिछड़ा आयोग सदस्य रामप्रताप यादव, प्रदेश सचिव जे पी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें