फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगा सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी नगर के जामडीह स्थित बाबा भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप को लेकर महिला और पुरुष ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच बैठ गए और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
प्रदर्शन कर रहे बृजेश कुमार, अनीस अहमद, आरती, तारा देवी, विजय शंकर, अनिल कुमार, संजय, रामकेवल और अमरनाथ आदि ने आरोप लगाया कि एक घरेलू सिलिंडर की कीमत 993 रुपये है, लेकिन एजेंसी पर 1050 रुपये लिए जा रहे हैं। बुकिंग के बाद तत्काल आपूर्ति के लिए 1100 रुपये तक वसूले गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बुकिंग के 25 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। बिना सिलिंडर दिए ही डिलीवरी दिखाकर खाते में सब्सिडी भेज दी जाती है। इस अनियमितता और समय पर सिलिंडर उपलब्ध न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
एजेंसी संचालक ने आरोपों को बताया निराधार
एजेंसी संचालक रमेशचंद पांडेय ने कालाबाजारी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि एजेंसी सभी उपभोक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही गैस सिलिंडर उपलब्ध करा रही है और कुछ लोग बेवजह भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें