फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक-दूसरे से जुड़ेंगे नगर के सभी घाट, 9 करोड़ से नगर पालिका करेगी कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन

मऊ। नगर पालिका ने शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए नगर में तमसा नदी के सभी प्रमुख घाटों को आपस में जोड़ने की योजना तैयार की है। वंदन योजना के तहत इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर नौ करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुरू की जा रही इस कवायद से न केवल शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नया जीवन मिलेगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इतना ही नहीं इन घाटों पर पड़ने वाले छह मंदिरों का सुंदरीकरण के साथ सेल्फी पॉइंट से लेकर बंधा मोड़ तक करीब दो किमी मार्ग को दस करोड़ से गौरव पथ के रूप में तब्दील किया जाएगा। इस कनेक्टिविटी परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालु और पर्यटक एक ही मार्ग से सुगमतापूर्वक सभी घाटों का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि वंदन योजना के तहत छह मंदिर जिसमें सती माता स्थान, साई बाबा स्थान मस्तिया घाट, शिवजी मंदिर, हनुमान मंदिर, शनिवार देव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। बताया कि इसी क्रम में गायघाट, मस्तिया घाट, सती घाट, नागा बाबा की कुटी और बम घाट को एक-दूसरे से जोड़ने की कवायद की जाएगी। इसको लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, इसमें नौ करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी।
वहीं वर्तमान में नगर के घाट अलग-अलग हिस्सों में बंटे होने के कारण लोगों को एक घाट से दूसरे घाट तक जाने के लिए लंबी दूरी और दूसरे रास्तों से आवाजाही करना पड़ता है।
इस नई योजना के तहत सभी घाटों के बीच एक कनेक्टिंग वॉकवे (पैदल पथ) और सुगम संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे घाटों पर आने-जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और पर्यटकों को राहत मिलेगी और पर्यटन व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यहां कोई भी एक घाट से दूसरे घाट होते हुए हर घाट तक आसानी से पहुंच सकेगा।
सुविधाओं से लैस होंगे घाट
नौ करोड़ के इस बजट का उपयोग केवल घाटों को जोड़ने के लिए ही नहीं, बल्कि उनके सुंदरीकरण और आधुनिक विकास के लिए भी किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त एलईडी लाइटिंग लगाई जाएगी। पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच, शुद्ध पेयजल और आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था होगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए घाटों के किनारे ग्रीन बेल्ट (पौधरोपण) विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग को गौरवपथ के रूप में किया जाएगा विकसित
नगर के सेल्फी पॉइंट से लेकर हनुमान घाट तक जाने वाले मुख्य मार्ग को ''गौरवपथ'' के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मार्ग को चौड़ा और सुंदर बनाया जाएगा, जिसके दोनों ओर आकर्षक लाइटिंग, फुटपाथ और हरियाली की व्यवस्था होगी। गौरवपथ के बनने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी बल्कि यह मार्ग शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक बन जाएगा। इसके लिए अलग से दस करोड़ की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें